Monday 13 November 2017

कर्ता_कारक_【#Nominative_Case】

#कर्ता_कारक_#Nominative_Case
१.सूत्र:- #क्रियासम्पादकः_कर्ता
व्याख्या:- क्रिया का सम्पादन करने वाले को कर्ता कारक कहते हैं। कर्ता कारक का चिह्न "0,ने " है।
यथा:- #वह किताब पढता है । #सः पुस्तकम् पठति।
#राधा गीत गाती है । #राधा गीतं गायति।
यहाँ #सः और #राधा कर्ता कारक है ।
२.सूत्र:- #कर्तरि_प्रथमा ।
व्याख्या:- कर्ता कारक में प्रथमा विभक्ति होती है।
यथा:- #राम स्कूल जाता है।#रामः विद्यालयम् गच्छति।
यहाँ रामः में प्रथमा विभक्ति है ,क्योंकि #राम कर्ता कारक है ।
३.सूत्र:- #प्रातिपदिकार्थमात्रे_प्रथमा
व्याख्या:- किसी भी शब्द का अर्थ-मात्र प्रकट करने के लिए प्रथमा विभक्ति का प्रयोग किया जाता है।
यथा :- #जनः (आदमी), #लोकः (संसार), #फलम् (फल), #काकः (कौआ) आदि।
४.सूत्र :- #उक्ते_कर्तरि_प्रथमा ।
व्याख्या :- कर्तृवाच्य (Active Voice)में जंहाँ कर्ता पद "कहा गया" रहता है वहाँ उसमे प्रथमा विभक्ति होती है।
यथा:- #राम घर जाता है । #रामः गृहम् गच्छति।
५.सूत्र:- #सम्बोधने_च ।
व्याख्या :- सम्बोधन में भी प्रथमा विभक्ति होती है।
यथा :- #हे_राम ! यहाँ आओ। #हे_राम! अत्र आगच्छ ।
६.सूत्र:-#अव्यययोगे_प्रथमा ।
व्याख्या :- अव्यय के योग में प्रथमा विभक्ति होती है ।
यथा :- #मोहन कहाँ है? #मोहनः कुत्र अस्ति?
यहाँ मोहन कर्ता नहीं है फिर भी कुत्र अव्यय होने के कारण मोहन में प्रथमा विभक्ति का प्रयोग हुआ ।
७.सूत्र:-#उक्ते_कर्मणि_प्रथमा
व्याख्या:- कर्मवाच्य (Passive Voice) में जहाँ कर्ता पद "कहा गया" रहता है , वहाँ उसमे प्रथमा विभक्ति होती है।
यथा :- (क)राम के द्वारा घर जाया जाता है। रामेण #गृहम् गम्यते।(ख)तुझसे साधु की सेवा की जाती है। त्वया #साधुः सेव्यते। आदि।
तरुणेश कुमार झा मैथिली

No comments:

Post a Comment